पीएमपीबी शाखा (प्रचार, मास्टर डाटा का संरक्षण, प्रकाशन एवं उत्तम पद्धति) को जुलाई 2020 में बनाया गया था। इसे सौंपे गए विभिन्न कार्य इस प्रकार हैं:-
केंद्रीय क्षेत्र की योजनाएं (एमओपी, आईसीजेएस और डब्ल्यूएचडी और एएचटीयू): - एनसीआरबी को एमओपी, आईसीजेएस और डब्ल्यूएचडी एवं एएचटीयू योजनाओ के लिए गृह मंत्रालय से मंजूरी प्राप्त करने के बाद पीएफएमएस के साथ-साथ बैंक में शून्य बैलेंस सहायक खातों में अधीनस्थ एजेंसियों को ड्राइंग और व्यय सीमा आवंटित करने का काम सौंपा गया है।
प्रचार: - पुलिस कर्मियों और आम जनता के बीच जागरुकता पैदा करने के लिए, पीएमपीबी शाखा को सीसीटीएनएस परियोजना और एनसीआरबी द्वारा विकसित विभिन्न उपकरणों (टूल्स) को लोकप्रिय बनाने का काम सौंपा गया है।
प्रकाशन : - सीसीटीएनएस में वार्षिक एनसीआरबी जर्नल और वार्षिक रूप से उत्तम पद्धति का संकलन प्रकाशित करने का कार्य पीएमपीबी शाखा को सौंपा गया है। एनसीआरबी जर्नल के लिए, पुलिस महानिदेशकों और विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से अनुरोध किया जाता है कि वे लेखों में योगदान दें। लेख प्राप्त करने के बाद, उन्हें अपनी राय और संशोधन के लिए रेफरी के पास भेजा जाता है यदि कोई हो। संशोधन के बाद, चयनित लेख सक्षम अधिकारी के अनुमोदन के बाद एनसीआरबी जर्नल में प्रकाशित किए जाते हैं। उत्तम पद्धति के संकलन के लिए राज्यों / संघ शासित प्रदेशों के सीसीटीएनएस के नोडल अधिकारियों से अनुरोध किया जाता है कि वे अपने राज्यों / संघ शासित प्रदेशों में अपनाई गई उत्तम पद्धति और सफलता की कहानियों को एनसीआरबी में सीसीटीएनएस उत्तम पद्धति सम्मेलन के अवसर पर संकलित और प्रकाशित करने के लिए प्रेषित करें।
सीसीटीएनएस एवं आइसीजेएस की उत्तम पद्धति : - सीसीटीएनएस और आइसीजेएस में उत्तम पद्धति पर सम्मेलन आयोजित करने की व्यवस्था करने का दायित्व पीएमपीबी शाखा को सौंपा गया है। सम्मेलन के दौरान, सीसीटीएनएस/आईसीजेएस परियोजना कार्यान्वयन में उनके योगदान / प्रदर्शन के मूल्यांकन के आधार पर, अधिकारियों के साथ-साथ राज्यों / संघ शासित प्रदेशों को भी पुरस्कार दिए जाते है।
सीसीटीएनएस पर प्रशिक्षण : - इस शाखा को एनसीआरबी, एनईपीए (उत्तर पूर्वी पुलिस अकादमी) और राज्यों / संघ शासित प्रदेशों में कार्यक्रम निर्धारित करने, संकायों की व्यवस्था करने और प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं मूल्यांकन के लिए कक्षाओं के माध्यम से प्रशिक्षण शाखा के साथ संचालन / समन्वय का काम भी सौंपा गया है।
Accessibility Controls
This website uses cookies to provide a better user experience.
By clicking accept, you agree to the policies outlined in the
Cookie Settings
.
Cookie Preferences
These cookies are required for the website to function properly.