एनसीआरबी के कार्यालय परिसर में लोकल एरिया नेटवर्क (लैन) को स्थापित किया गया है जो महिपालपुर में प्रत्येक मंजिल और सर्वर रूम के बीच यूटीपी और फाइबर आप्टिक्स बैकबोन का प्रयोग करते हुये तीनों स्तरों को कवर करता है। वर्तमान में लगभग 400 मशीनें और अन्य नेटवर्किंग डिवाइस LAN सेवाएं उपयोग कर रही हैं।
इसके अलावा, आवश्यकतानुसार एक मशीन से दूसरे मशीन में डेटा स्थानांतरित करने के लिए प्रत्येक अनुभाग के लिए साझा स्थान उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गई है।
नोड्स /प्रशिक्षण लैब जैसे उच्च महत्ता के लोकशन आदि इन हाउस वाई-फ़ाई नेटवर्क के माध्यम से भी जुड़े हुये हैं।
वेबसाइट यह सुनिश्चित करती है कि जो नागरिक जानकारी और सेवाओं की तलाश कर रहे हैं, वे किसी सरकारी भवन में जाये बिना ही ऐसा कर सकें और ऐसा वे किसी भी समय, कहीं पर भी केवल सरकारी कार्यालय की वेबसाइट पर जाकर, कार्यालय की समय सीमा जैसी दिक्कतों के बिना ही कर सकते हैं।
इस ब्यूरो की वेबसाइट अपने हितधारकों को सूचना तथा सेवाएं प्रदान करने में केंद्रीय भूमिका निभाती है। एनसीआरबी तीन वार्षिक रिपोर्ट , जो कि भारत में अपराध, ‘भारत में दुर्घटना से मृत्यु एवं आत्महत्यायें तथा ‘भारत में जेल सांख्यिकी’ हैं, का प्रकाशन करता है। ये रिपोर्ट पुलिस अधिकारियों शोधकर्ताओं, मीडिया और नीति निर्धारकों के लिए मुख्य संदर्भ दस्तावेज़ हैं। एनसीआरबी ने अपने वार्षिक प्रकाशन ‘भारत में अपराध’ का 1968 के बाद से डिजिटीकरण कर दिया है और एनसीआरबी की वेबसाइट तथा साथ ही गवर्नमेंट पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। इस उपलब्धि के लिए एनसीआरबी को डिजिटल इंडिया अवार्ड की ओपन डाटा चैंपियनशिप की श्रेणी में रजत पदक से सम्मानित किया गया है।.
सीसीटीएनएस परियोजना के संबंध में, वेबसाइट पर एक पेज केवल सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट के लिए ही निर्धारित है जहां से राज्य तथा सीसीटीएनएस के नोडल अधिकारी और एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर – कैस (सीएएस) तथा साथ ही सीससीटीएनएस प्रोजेक्ट से जुड़े प्रश्न(FAQ) भी डाउनलोड कर सकते हैं।
यह राज्यों को समय पर तथा उनकी सुविधा के अनुसार जानकारी प्राप्त करने में सक्षम बनाता है। एक बार पूरी तरह कार्यात्मक हो जाने पर, सीसीटीएनएस नागरिक पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न सेवा में प्रदान करने के अलावा, राष्ट्रीय डाटाबेस पर किसी अपराधी संदिग्ध की तलाश करने की अनुमति भी देगा।
एनआईसी ईमेल सेवाओं की सुविधा का उपयोग, वर्तमान में एनसीआरबी के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ सीसीटीएनएस राज्यों/सं.शा.प्रदेशों के नोडल अधिकारियों और कर्मचारियों को ई-मेल खाते प्रदान करने के लिए प्रयोग में लाया जा रहा है। लगभग सभी अधिकारियों/कार्मिकों को उनकी आवश्यकता के अनुसार ई-मेल और अटेचमेंट भेजने/प्राप्त करने के लिए एक यूनिक ई-मेल पता दिया गया है। इस फॉर्मेट में दिया गया पता यूजर नेम [at]ncrb [dot]gov[dot]in है। इसके अलावा, ब्यूरो की ई-मेल सेवाएं सुरक्षित https URL पर उपलब्ध होने के साथ ही वरीय अधिकारियों के मोबाइल पर भी ई-मेल सेवाओं से जुडने के लिए कनफिगर की जा सकती हैं।
गृह मंत्रालय की ई-ऑफिस सेवाओं का उपयोग एनसीआरबी के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा ई-फाइल के लिए किया जा रहा है। इस ब्यूरो के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को यह सुविधा प्रदान की गई है। इस सिस्टम में लॉग इन करने के लिए, उपयोगकर्ता के क्रेडेंशियल से सत्यापन के लिए एनआईसी परिचय पोर्टल का उपयोग किया जाता है।
एनसीआरबी में लगे हुये सभी कम्प्यूटर बैकबोन लीज्ड लाइन (एमटीएनएल) 01 जीबीपीएस बैंडविड्ध के साथ NICNET पर जुड़े हुये हैं। इसके अलावा, इंटरनेट सेवाओं को सक्षम प्रॉक्सी सर्वरों के माध्यम से बढ़ाया गया है। सरकारी काम-काज करने के लिए ब्यूरो के सभी कार्मिकों को इंटरनेट सेवाएं प्रदान करने के लिए एक अतिरिक्त कनेक्शन का भी उपयोग किया जा रहा है। साथ ही वरीय अधिकारियों द्वारा तय की गई नीति के अनुसार नेट फिल्टरिंग को भी लागू किया गया है।
एनसीआरबी के महत्वपूर्ण सर्वर और डाटाबेस को किसी भी तरह के खतरे, आंतरिक या बाहरी उपयोगकर्ता से हुये जोखिम आदि से सुरक्षित रखने के लिए ब्यूरो ने विभिन्न सुरक्षा उत्पादों जैसे कि फायरवाल, आईपीएस, एंटी वाइरस आदि का भी उपयोग किया है। एंटी-वायरस सॉफ्टवेयर के साथ एक सक्षम सर्वर को लगाया गया है। यह सर्वर स्वचालित रूप से नवीनतम एंटी वायरस पैच डाउनलोड करता है तथा उन्हें नियमित आधार पर नेटवर्क से जुड़ी क्लाईंट मशीनों में किसी भी वायरस/वर्म को प्रतिदिन स्कैन करता है।
ब्यूरो ने विभिन्न सेवाओ को वर्चुअल सर्वर पर स्थानतरित कर दिया है ताकि संसाधनो को उपयुक्त इस्तेमाल किया जा सके । साथ ही विभिन्न उपयोगकर्ता को उनके द्वारा इस्तेमाल की जा रही एप्लिकेशन के लिए भी वर्चुअल सर्वर उपलब्ध कराया गया है ।
किसी भी संगठन में, टेलीफ़ोन संचार का सबसे सरल माध्यम हैं। सन 2007 से ही, ब्यूरो के सभी सदस्यों को आंतरिक और बाहरी टेलीफोन कनेक्टिविटी दिये जाने का कार्य भी इस शाखा के पास है। एक सक्षम ईपीएबीएक्स सिस्टम के माध्यम से ब्यूरो के अधिकारियों को यह सुविधा उपलब्ध है कि वे बाहरी एजेंसियों को कॉल कर सकें, साथ ही कुछ अधिकारियों को उनकी आवश्यकतानुसार यह सुविधा भी दी गई है कि वे सीधी लाइन के द्वारा बाहरी एजेंसियों से संपर्क कर सकें। ब्यूरो के पास सभी टेलीफ़ोन सुविधाओं को अपने अधिकारियों / कार्मिकों तक पहुंचाने के लिए एमटीएनएल का पीआरआई कनेक्शन है।